HomeRaigarh Newsकांग्रेस नेता कमल प्रधान-सुभाष अग्रवाल गिरफ्तार, कार ने आधा दर्जन वाहनों को...

कांग्रेस नेता कमल प्रधान-सुभाष अग्रवाल गिरफ्तार, कार ने आधा दर्जन वाहनों को रौंदा, हंगामें के बाद जूटमिल पुलिस की कार्रवाई 

 

 

रायगढ़। मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार कार द्वारा सडक़ किनारे खड़े करीब आधा दर्जन दुपहिया वाहनों को टक्कर मारने के बाद जमकर हंगामा हुआ। घटना में भाजपा पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ की स्कूटी भी कार की चपेट में आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पार्षद द्वारा कार को रुकवाने के बाद कार में सवार कांग्रेस नेता कमल प्रधान और चालक सुभाष अग्रवाल को जुटमिल पुलिस के हवाले किया गया। मामले में पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम सरिया निवासी कांग्रेस नेता कमल प्रधान अपने साथी सुभाष अग्रवाल के साथ कार से बाजीराव पारा की ओर से जा रहे थे। बताया गया कि कार सुभाष अग्रवाल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार कथित तौर पर अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे खड़े दुपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। कार की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए। इनमें संबंधित वार्ड के भाजपा पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ की स्कूटी भी शामिल थी। स्कूटी को कार की टक्कर से काफी नुकसान पहुंचा। अचानक कई वाहनों के टकराने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और स्थानीय लोग कार को रोकने के लिए आगे आए। बताया गया कि घटना के समय सावित्री नगर में मीना बाजार संचालित हो रहा है। मीना बाजार जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग होने के कारण सडक़ पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक थी। ऐसे में तेज रफ्तार कार द्वारा सडक़ किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस समय कार वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी, उस दौरान सडक़ पर भीड़ मौजूद थी। यदि कोई व्यक्ति कार की चपेट में आ जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है।

स्थानीय लोगों ने कार को रुकवाने के बाद चालक और कार में सवार लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान कांग्रेस नेता कमल प्रधान पर स्थानीय लोगों से बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया। भाजपा पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ के अनुसार, जब उन्होंने कार चालक से पूछा कि वाहन किस तरह चलाया जा रहा था, तब उनके साथ भी कथित तौर पर गाली-गलौज की गई। मामला बढऩे पर मुक्तिनाथ बबुआ ने जुटमिल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमल प्रधान तथा सुभाष अग्रवाल को थाने लेकर गई। इसके बाद पार्षद की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर जुटमिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में सडक़ किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारने और मौके पर कथित बदसलूकी से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम में वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सडक़ पर मौजूद लोगों के बीच भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी। मीना बाजार के चलते मार्ग पर भीड़भाड़ के बीच हुई इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल नहीं होने को राहत की बात माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments