रायगढ़। धर्म नगरी खरसिया में नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरा खरसिया दुल्हन की तरह सजा हुआ है जगह-जगह आकर्षक झांकियां बनी हुई है भंडारी लगाए जा रहे हैं हजारों लोगों की भीड़ प्रतिदिन माता के दर्शन करने आ रही है इसी बीच गंज चौक दुर्गा चौथ समिति में बच्चों ने आकर्षक डांडिया का कार्यक्रम रखा जिसमें उनकी शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया बच्चों ने इसके लिए भरपूर तैयारी की थी जिसमें निष्ठा शर्मा सृष्टि गर्ग शगुन अग्रवाल रानी गर्ग साक्षी शर्मा आदया अग्रवाल सुहानी साहू और प्रमुख रूप से शामिल थे समिति द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।

