HomeRaigarh Newsदुर्गा उत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तत्काल वैकल्पिक इंतजाम करे प्रशासन...

दुर्गा उत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तत्काल वैकल्पिक इंतजाम करे प्रशासन : प्रकाश निगानिया

 

रायगढ़। शहर में दुर्गा उत्सव के लिए चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर आकर्षक पंडाल एवं विद्युत सज्जा की गई है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। कल से आगामी चार दिनों तक दुर्गा पंडालों में दर्शन और मेले के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

 

प्रकाश निगानिया ने कहा कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पंडाल स्थापित होने और सड़कों की सीमित चौड़ाई के कारण अभी से जाम की स्थिति बनने लगी है। भीड़ बढ़ने पर किसी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड तो दूर, छोटी एंबुलेंस का निकलना भी मुश्किल हो सकता है।

 

उन्होंने जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस से आग्रह किया कि तत्काल वैकल्पिक मार्गों, व्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता के अनुसार शाम के समय चारपहिया वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने पर भी विचार किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।

 

प्रकाश निगानिया ने शहरवासियों से अपील की कि संभव हो तो दुर्गा पंडालों के दर्शन के लिए पैदल अथवा दोपहिया वाहन से पहुंचें। इससे यातायात का दबाव कम होगा और लोग शहर में सजे भव्य पंडालों, आकर्षक विद्युत सज्जा एवं उत्सवी माहौल का भरपूर आनंद ले सकेंगे।

 

उन्होंने कहा कि दुर्गा उत्सव आस्था, उल्लास और शहर की सुंदरता का पर्व है। प्रशासन की बेहतर व्यवस्था और नागरिकों के सहयोग से ही यह आयोजन सुरक्षित, सुगम और यादगार बन सकेगा।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments