HomeRaigarh Newsछत्तीसगढ़ की शिक्षा क्रांति में नया अध्याय : नवा रायपुर में खुलेगा...

छत्तीसगढ़ की शिक्षा क्रांति में नया अध्याय : नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS का KG से PG तक का विशाल कैंपस, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने दी बधाई

 

 

रायगढ़ :- देश के प्रीमियम प्राइवेट विश्वविद्यालयों में नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) का भव्य कैंपस की शुरुवात नवा रायपुर में होने की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा यह संस्थान महज कॉलेज नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के भविष्य का गेटवे है। रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।इस कैंपस से जुड़ी खास बाते साझा करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने बताया यह कैंपस KG-PG मॉडल पर आधारित होगा। यानी एक ही कैंपस में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की वर्ल्ड क्लास स्कूलिंग मौजूद होगी। उसके बाद BBA, MBA, फाइनेंस, कॉमर्स, लॉ, टेक्नोलॉजी* जैसे सभी प्रीमियम प्रोफेशनल कोर्सेज की सुविधा उपलब्ध होगी।

एक बच्चा नर्सरी में प्रवेश लेगा और उसी संस्थान से निकलकर देश का टॉप मैनेजर, बैंकर, सीए या उद्योगपति बनेगा। ओपी चौधरी जी ने कहा -हमने छत्तीसगढ़ में शिक्षा को केवल डिग्री नहीं, बल्कि कैरियर बनाने का माध्यम बनाने का संकल्प लिया है। NMIMS जैसे संस्थान का आना उसी संकल्प की सिद्धि है। यह वही संस्थान है जहाँ से निकले छात्र आज मुंबई, लंदन, न्यूयॉर्क में बड़ी-बड़ी कंपनियों को लीड कर रहे हैं। अब हमारे छत्तीसगढ़ के बच्चे को गुणवता पूर्वक शिक्षा हासिल करने के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं को मैनेजमेंट और फाइनेंस की प्रीमियम पढ़ाई के लिए हमारे बच्चों को मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वर्ल्ड क्लास फैकल्टी, इंडस्ट्री एक्सपोजर, प्लेसमेंट – सब नवा रायपुर में मिलेगा। NMIMS संस्थान का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टाई-अप है। यहाँ पढ़ने वाले छात्र को ग्लोबल इंटर्नशिप और एक्सचेंज प्रोग्राम का लाभ मिलेगा। इस संस्थान के नवा रायपुर आने से छत्तीशगढ़ एजुकेशन हब के रूप में विकसित होगा। IIT, IIIT, IIM के बाद अब NMIMS नवा रायपुर धीरे-धीरे भारत का सबसे बड़ा एजुकेशन हब बन रहा है। बड़े-बड़े संस्थानो द्वारा छत्तीसगढ़ का चयन साय सरकार की गौरवपूर्ण उपलब्धि है। ओपी चौधरी जी ने कहा -छत्तीसगढ़ के हमारे युवा भाई-बहनों को इसका निश्चित रूप से बड़ा लाभ मिलेगा। साय सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने। NMIMS उसी सपने को पूरा करने वाला प्लेटफॉर्म है। यह केवल बिल्डिंग नहीं, यह छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों की नई लॉन्चिंग है। निश्चित रूप से, यह दिन छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments