HomeRaigarh Newsमामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,...

मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई

 

 

रायगढ़, 15 नवंबर । थाना जूटमिल क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर युवक एवं उसके पिता के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।

 

जानकारी अनुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी मनोज पानीकर पिता नंदकिशोर पानीकर, उम्र 49 वर्ष, निवासी सोनुमुड़ा सोनकरपारा द्वारा थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 30 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी फल दुकान से घर पहुंचा था। इसी दौरान घर के सामने धनी भट्ट, किट्टु सिदार अपने अन्य साथियों के साथ स्कूटी का तेल खत्म होने की बात को लेकर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। प्रार्थी द्वारा उन्हें गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी एवं उसके पुत्र प्रिंस के साथ हाथ-मुक्का, डंडा एवं तलवार से मारपीट कर चोट पहुंचाई।

 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 664/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथनों तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस एवं धारा 118(1) बीएनएस जोड़ी गई।

 

विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने दबिश देकर दिनदयाल भट्ट उर्फ दिनु, पंकज सिंह सिदार उर्फ किट्टु एवं छबी भट्ट उर्फ डब्बु को उनके सकुनत से पकड़ा। आरोपी दिनदयाल भट्ट उर्फ दिनु के मकान से घटना में प्रयुक्त तलवार एवं घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर पुलिस ने जब्त किए। जब्त धारदार तलवार की लंबाई-चौड़ाई के आधार पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 भी जोड़ी गई।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

1. दिनदयाल भट्ट उर्फ दिनु, पिता महेत्तर भट्ट, उम्र 28 वर्ष, निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा, वार्ड क्रमांक 38, थाना जूटमिल, रायगढ़।

2. पंकज सिंह सिदार उर्फ किट्टु, पिता अश्वनी सिंह सिदार, उम्र 18 वर्ष 01 माह, निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा, वार्ड क्रमांक 38, थाना जूटमिल, रायगढ़।

3. छबी भट्ट उर्फ डब्बु, पिता स्व. छेदीलाल भट्ट, उम्र 42 वर्ष, निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा, वार्ड क्रमांक 38, थाना जूटमिल, रायगढ़।

 

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी धनी भट्ट फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल उइके के सुपरविजन पर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव सिंह, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments