HomeRaigarh Newsखनिज विभाग ने बांके बिहारी उद्योग में 102 घनमीटर रेत का भंडारण...

खनिज विभाग ने बांके बिहारी उद्योग में 102 घनमीटर रेत का भंडारण पकड़ा, 80,600 रुपए का लगाया जुर्माना

 

 

रायगढ़। जिले में अवैध रेत भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित बांके बिहारी उद्योग में जांच के दौरान करीब 102 घनमीटर रेत का भंडारण पाया गया। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद विभाग ने रेत को जब्ती में लेते हुए उद्योग प्रबंधन पर 80,600 रुपए का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार, उद्योग परिसर में रेत के भंडारण को लेकर शिकायत मिलने के बाद खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने परिसर में रखी रेत का भौतिक सत्यापन करने के साथ उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान करीब 102 घनमीटर रेत का भंडारण सामने आया। विभाग ने रेत को जब्ती की कार्रवाई में लेते हुए उद्योग प्रबंधन को नोटिस जारी किया।

खनिज विभाग ने उद्योग प्रबंधन पर 80,600 रुपए का जुर्माना लगाया है। विभाग ने उद्योग संचालकों को खनिज का भंडारण निर्धारित नियमों और वैध दस्तावेजों के आधार पर करने की हिदायत दी है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। रेत के अवैध परिवहन पर भी विभाग की कार्रवाई जारी है। पंजीपथरा क्षेत्र में बिना रॉयल्टी पर्ची खनिज परिवहन करते एक वाहन को पकड़े जाने की जानकारी है। वहीं घरघोड़ा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। छातामुड़ा क्षेत्र में भी अवैध रेत परिवहन के पांच वाहनों पर कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग की कार्रवाई अब केवल सडक़ों पर होने वाले परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योग परिसरों में रखे खनिज की मात्रा, दस्तावेज और रॉयल्टी की भी जांच की जा रही है। विभाग के अनुसार, नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments