Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोतवाली पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ महापौर और पार्षदों को थाने में देना पड़ा धरना तब जाकर मारपीट करने वाले असामाजिक तत्वों की हुई गिरफ्तारी… महापौर ने रायगढ़ के ला एंड ऑर्डर पर उठाया सवाल

 

 

रायगढ़। भाजपा पार्षद के भाई के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के विरोध में बुधवार को महापौर, सभापति और भाजपा पार्षद कोतवाली थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए वहीं बैठकर विरोध करने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 31 की भाजपा पार्षद त्रिनिषा चौहान मंगलवार रात अपने परिवार के साथ देवांगन धर्मशाला में एक शादी में गई थीं। वापस लौटते समय मेन रोड पर कुछ युवकों ने धुमाल (डीजे) की गाड़ी सडक़ पर खड़ी कर रखी थी। पार्षद के भाई ने गाड़ी हटाने को कहा, तो इसी बात पर विवाद हो गया और 5-7 लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही महापौर, सभापति और भाजपा पार्षद बुधवार को कोतवाली थाने पहुंच गए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। वे थाने के सामने बैठकर विरोध करने लगे। काफी देर तक कोई पुलिस अधिकारी उनसे बात करने नहीं आया, तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

सिर, चेहरे व जबड़े में चोटें

भाजपा पार्षद त्रिनिषा चौहान ने बताया कि वे शादी कार्यक्रम से लौट रहीं थीं। रास्ते में धुमाल की गाड़ी सडक़ के बीच में खड़ी थी, जिसे हटाने के लिए कहा गया। इसी बात पर युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने छड़ और बांस से हमला किया, जिससे उनके भाई के सिर, चेहरे और जबड़े में चोटें आईं है। इसके साथ ही जातिगत गाली-गलौज भी की गई। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के हिंसक घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून हाथ में लेने वालेे के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपिल है कि विवाद की स्थिति में संयम रखे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

शशिमोहन सिंह, एसएसपी

 

जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं तो शहरवासी कैसे सुरक्षित रहेंगे- महापौर

महापौर जीवर्धन चौहान ने बताया कि वार्ड नंबर 31 की पार्षद अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम से घर लौट रही थीं, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि पार्षद के भाई पर जानलेवा हमला किया गया है। महापौर ने बताया कि वे पुलिस को यह बात बताने आए हैं कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं और जब तक कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

 

3 नाबालिग सहित 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल तीन विधि के साथ संघर्षरत बालकों सहित वाहन चालक मोहम्मद शेख अफताब ने अपने साथियों – समीर खान, मीत वर्मा, रोहन यादव, शंकर साहू, शाख माह जुनेद, राज केवंत, विश्राम सारथी एवं कान्हा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, लाठी, लोहे की रॉड एवं बेसबॉल बैट जब्त किए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर धारा 296, 351(2), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। बाद में क्योरी रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 351(3), 190, 191(3), 109(1) बीएनएस जोड़ी गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles