HomeChhattisgarhप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

 

 

रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत में गरीबी में आई कमी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 वर्षों में देश के लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। यह देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और गरीब कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में गरीबों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में निरंतर कार्य हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments