HomeChhattisgarhमोदी जी ने पल-पल, कण-कण देश को समर्पित किया, बस्तर आगमन हम...

मोदी जी ने पल-पल, कण-कण देश को समर्पित किया, बस्तर आगमन हम सबके लिए सौभाग्य – ओ.पी. चौधरी

 

 

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने प्रदेश वासियों सहित रायगढ़ विधान सभा के लोगों को दीप पर्व की बधाई देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन का पल-पल और अपने शरीर का कण-कण इस देश के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि चाहे होली हो, चाहे दिवाली हो, चाहे जन्मदिन हो, मोदी जी का हर पल देश और समाज के लिए, लोगों के लिए समर्पित रहता है। ओ.पी. चौधरी ने कहा कि ऐसे नरेंद्र मोदी जी का हमारे छत्तीसगढ़ की धरती बस्तर पर आगमन हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि बस्तर का मोदी जी से बहुत पुराना रिश्ता है। संगठन में कार्य करने के दौरान बस्तर के कोने कोने से परिचित थे।

बस्तर क्षेत्र का उन्होंने भ्रमण किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री रहते दौरों की गिनती की जाए तो अन्य दलों के सभी प्रधान मंत्री को मिलाकर उनसे अधिक दौरे किए है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजना की शुरुआत उन्होंने बस्तर बीजापुर की धरती से की। उन्होंने एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट, एस्पिरेशनल ब्लॉक जैसी योजनाओं को बस्तर से प्रेरित होकर आगे बढ़ाया। ओ.पी. चौधरी ने कहा कि बस्तर से मोदी जी का यह आत्मीय जुड़ाव ही बस्तर के विकास की सबसे बड़ी ताकत है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments