HomeBreaking Newsमरते-मरते बचे मजदूर: स्कैनिया स्टील में फर्नेस उबला, भागते हुए गिरने से...

मरते-मरते बचे मजदूर: स्कैनिया स्टील में फर्नेस उबला, भागते हुए गिरने से दो के पैर में फ्रैक्चर

 

रायगढ़।  जिले के स्कैनिया स्टील प्लांट में 5-6 दिन पहले बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लांट के फर्नेस में अचानक बॉयलिंग (उबाल) होने से वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फर्नेस में बॉयलिंग होते ही मजदूर जान बचाने के लिए भागे। इसी दौरान भागते-भागते दो मजदूर गिर गए और उनके पैर में फ्रैक्चर आ गया। गनीमत रही कि कोई फैटल या गंभीर गैर-फैटल हादसा नहीं हुआ।

 

सूत्रों के अनुसार दोनों घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अब दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

प्लांट प्रबंधन ने इसे सामान्य तकनीकी घटना बताया है। वहीं मजदूरों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। श्रमिक संगठनों ने प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की मांग की है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments