HomeRaigarh Newsकेलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती...

केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार

19 नवंबर, रायगढ़ । जिले में अवैध गतिविधियों एवं अनैतिक कार्यों पर अंकुश लगाने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कल एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। कल दिनांक 18 नवंबर 2026 के सीएसपी राहुल उईके के हमराह थाना चक्रधरनगर की टीम ने केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर देह व्यापार संचालित करने के आरोप में गोविंद साहू (52 वर्ष), निवासी बोईरदादर विजयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ग्राहकों से प्राप्त 2,000 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवतियों के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर की टीम गठित की गई। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी कर एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। पाइंटर द्वारा निर्धारित संकेत देकर पुलिस टीम को सूचना मिलते ही जवानों ने मकान को चारों ओर से घेरकर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में गोविंद साहू मिला तथा एक कमरे में एक युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। युवती से पूछताछ में आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे अनैतिक कार्य के लिए लाने की बात सामने आई। वहीं आरोपी से पूछताछ में उसने पैसों की आवश्यकता के चलते इस गतिविधि में संलिप्त होना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ग्राहकों से प्राप्त 2,000 रुपये एवं एक मोबाइल फोन जप्त कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

 

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सीएसपी श्री राहुल उईके के नेतृत्व में इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदलाल, उपनिरीक्षक संजय नाग, साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं महिला आरक्षक प्रीति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments