HomeChhattisgarhएनटीपीसी लारा में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

एनटीपीसी लारा में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

 

 

लारा, 28 अक्टूबर। एनटीपीसी लारा में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत स्थायी आदेश (Standing Order) विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों को संगठन के नियमों, प्रक्रियाओं एवं नैतिक कार्यप्रणालियों के प्रति जागरूक कर पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की संस्कृति को सुदृढ़ करना है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर ने व्यावसायिक जीवन में नैतिक आचरण, संगठनात्मक दिशानिर्देशों के अनुपालन तथा जिम्मेदार निर्णय लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता किसी भी संगठन की विश्वसनीयता के प्रमुख आधार हैं। प्रत्येक कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों के माध्यम से इन मूल्यों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

इस वर्ष के अभियान की थीम “नैतिक निर्णय विश्वास का निर्माण करते हैं” (Ethical Decisions Build Trust) है। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन, नैतिक मूल्यों के अनुरूप निर्णय लेने तथा हितों के टकराव (Conflict of Interest) की रोकथाम, प्रकटीकरण और प्रभावी प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

इस क्षमता निर्माण पहल के माध्यम से एनटीपीसी लारा का उद्देश्य कार्यस्थल पर ऐसी संस्कृति को प्रोत्साहित करना है, जिसमें नैतिकता निर्णय लेने का आधार बने, संगठनात्मक प्रक्रियाओं का निष्ठापूर्वक पालन हो तथा जवाबदेही को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार किया जाए।

 

यह पहल एनटीपीसी लारा की सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और विश्वास पर आधारित संगठनात्मक संस्कृति के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments