HomeRaigarh Newsधरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ...

धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार…जुआ फड़ से ₹22,180 नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित ₹3,22,180 की संपत्ति जब्त

 

रायगढ़, 26 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ क्षेत्र में जंगल के भीतर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री राहुल उईके के नेतृत्व में थाना साइबर, पुलिस लाइन रायगढ़ और थाना धरमजयगढ़ की संयुक्त टीम ने दर्रीडीह-खलबोरा के बीच जंगल में दबिश देकर आरोपियों को 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पकड़ा। मौके से ₹22,180 नकद, फड़ से 7 मोबाइल फोन और 4 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3,22,180 की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने जिले में जुआ-सट्टा पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन अंकुश” के तहत नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल उईके को विशेष टीम के साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में दर्रीडीह-खलबोरा के बीच जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर सीएसपी श्री राहुल उईके के नेतृत्व में थाना साइबर, पुलिस लाइन रायगढ़ और थाना धरमजयगढ़ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में सूचना की तस्दीक कर घेराबंदी की, जहां अमित केरकेट्टा (30 वर्ष), निवासी सिविल लाइन धरमजयगढ़, स्वरूप टोप्पो (22 वर्ष), निवासी कांसाबेल, जोगेंद्र एक्का (40 वर्ष), निवासी दर्रीडीह, वृंदावन गुप्ता (35 वर्ष), निवासी दर्रीडीह, सुरेश सारथी (36 वर्ष), निवासी शाहपुर तथा नारायण बाईन (50 वर्ष), निवासी बेहरापारा, सभी थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के निवासी, 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹22,180 नकद, 7 मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BC 4286, CG 13 AM 3427, CG 13 AR 5149 तथा एक बिना नंबर की डिस्कवर मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹3,22,180 आंकी गई है। मामले में थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 337/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

 

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल उईके के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, श्याम देव साहू एवं थाना साइबर-पुलिस लाइन की गठित विशेष टीम व थाना धरमजयगढ़ के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments