
खरसिया, 18 अक्टूबर 2026। स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 183 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाई। इस दौरान 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर (BP) की जाँच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्लांट के कर्मचारियों एवं आसपास के ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है। उनका मानना है कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य ही बेहतर भविष्य की नींव है।
इस अवसर पर कारखाने के अनुभवी चिकित्सक डॉ. टी.एल. पटेल एवं डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया।
यह स्वास्थ्य शिविर HR प्रमुख श्री दिग्विजय पटेल के अगुवाई में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने, बीमारियों की समय रहते पहचान करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया गया।
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कर्मचारियों एवं आसपास के ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

