HomeBreaking Newsहोटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने...

होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी दीपलाल निराला गिरफ्तार 

 

रायगढ़, 08 अक्टूबर 2026 । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत होटल एटलस में होटल संचालक के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपलाल निराला पिता बरसाती निराला, उम्र 39 वर्ष, निवासी मौदहापारा जूटमिल, रायगढ़ ने पुलिस की लगातार दबिश एवं दबाव के बीच आज एसपी आफिस में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद जूटमिल पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

 

मामले के संबंध में दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी हेमराज बरेठ पिता कंगालू बरेठ, उम्र 35 वर्ष, निवासी कबीर चौक, थाना जूटमिल, रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सावित्री नगर गेट नंबर 2 के पास स्थित एटलस होटल का संचालन उसके द्वारा किया जाता है। दिनांक 04 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 10:50 बजे वह होटल में मौजूद था, उसी दौरान दीपलाल निराला शराब के नशे में होटल पहुंचा और स्टाफ से कमरा मांगा। स्टाफ द्वारा कमरा खाली नहीं होने की जानकारी देने पर आरोपी काउंटर पर हाथ मारते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा और होटल मालिक को बुलाने की बात कहने लगा। प्रार्थी के वहां पहुंचने पर आरोपी ने कमरा देने तथा शराब पीने के लिए पैसे देने की मांग की। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने एवं होटल में कमरा खाली नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्का से मारपीट कर धक्का दिया। आरोपी ने प्रार्थी को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 606/2026, धारा 115(2), 119(1), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई के दबाव के बीच आरोपी ने आज एसपी आफिस पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, आरोपित ने एसएसपी के समक्ष अपराध से तौबा कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की गुहार लगाई है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गुंडागर्दी, दबंगई एवं कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments