HomeRaigarh Newsजयंती आयोजन में पिकल बॉल का रोमांच, 70 से अधिक खिलाड़ियों ने...

जयंती आयोजन में पिकल बॉल का रोमांच, 70 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा…रायगढ़ जूट मिल में दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, पुराने खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

 

रायगढ़ 28 सितंबर : श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत रायगढ़ जूट मिल परिसर में आयोजित दो दिवसीय पिकल बॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। आयोजन समिति द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

जयंती महोत्सव में खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित पिकल बॉल प्रतियोगिता का यह दूसरा वर्ष है। प्रतियोगिता में 70 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पिकल बॉल जैसे नए और तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल को जयंती आयोजन में शामिल किए जाने से खिलाड़ियों और समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं उपस्थित समाजजनों ने भी खेल का भरपूर आनंद लिया।

 

पुराने खेल प्रतिभाओं का किया सम्मान

 

पिकल बॉल आयोजन के मंच पर समाज की उन पुरानी खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का गौरव बढ़ाया। सुभाष अग्रवाल (चिराग) को बैडमिंटन, मनोज अग्रवाल (पथिक) को टेबल टेनिस एवं त्रिलोक महमिया को क्रिकेट के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पुराने खिलाड़ियों के सम्मान के इस अवसर ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया और वर्तमान पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिली।

 

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें बजरंग अग्रवाल (सूरजपुर), अनिल अग्रवाल (एयरटेल), संतोष अग्रवाल (साकेत), बंटी सिंघानिया, त्रिलोक महमिया, मनोज अग्रवाल (पथिक), आनंद बेरीवाल, सुभाष अग्रवाल (चिराग), संजय मित्तल (अम्बिकापुर), सुरेश अग्रवाल (शक्ति), योगेश अग्रवाल (आर.आर. एनर्जी), सुशील अग्रवाल (बेलपहाड़), बृजमोहन अग्रवाल, नारायण अग्रवाल,पंकज अग्रवाल (होंडा),अंकुर बंसल, गौरव मोदी,विशाल सिंघानिया, प्रतिक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल (दवाई) एवं राजा जैन (जूटमिल) सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिता के सफल एवं व्यवस्थित संचालन में विनोद महमिया, श्रवण अग्रवाल, बंटी केड़िया, अजय वेदांत, संजय बेरीवाल, ईशान बेरीवाल, मनोज अग्रवाल एवं आदित्य बेरीवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

इस अवसर पर श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के प्रभारी अनूप बंसल, सचिन बंसल, कविता बेरीवाल एवं शालू गोयल उपस्थित रहे। वहीं श्री अग्रसेन सेवा संघ से पूर्व अध्यक्ष मुकेश मित्तल कलानोरिया, प्रदीप गर्ग, रमेश छापरिया, संजय अग्रवाल (कार्ड), राजेश बेरीवाल, अशोक अग्रवाल (ब्लू चिप), मनीष पालीवाल, प्रकाश निगानिया,विमल अग्रवाल (रक्तविर), एस अग्रवाल, अधीश रतेरिया, प्रणव अग्रवाल (चारु) एवं रितेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

 

जयंती आयोजन समिति द्वारा खेलों के माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा समाज के वरिष्ठ एवं पूर्व खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान देने की पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments