रायगढ़। कार्यालय उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के द्वारा कलेक्टर के निर्देशानुसार औद्योगिक सुरक्षा के संबंध में कार्यशाला जिंदल एस एस डी प्लांट , पूंजीपथरा आयोजित की गई । सेफ्टी वर्कशॉप में पूंजीपथरा स्थापित विभिन्न कारखाने जैसे जिंदल स्टील लिमिटेड एस एस डी डिवीजन,एन आर टीएमटी ,एन आर फिरो ,माशिवा स्टील,, आर एस इस्पात, नर्मदा आयरन, सुनील इस्पात, बालाजी इस्पात, वी ए पावर, ओरियन फेरो, सदगुरू इस्पात,राधेगोविंद स्टील, वेजरॉन, ए आर इस्पात,तिरुमला बालाजी,आदि के कारखाना प्रबंधक,सेफ्टी ऑफिसर उपस्थित रहे ।उक्त वर्कशॉप में औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों जैसे सुरक्षित कार्यपद्धति का प्रयोग , मानक संचालन पद्धति के अनुरूप कार्य, कार्यस्थल पर ट्रेनिंग आदि विषयों पर जानकारी देते हुए कारखाना प्रबंधकों को मशीनों की समय समय पर जांच कराने, मास्क ड्रिल करने की हिदायत दी गई है। कारखाना प्रबंधकों द्वारा जीरो हार्म की अवधारणा को प्राप्त करने हेतु पर्याप्त उपाय करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल पटेल, उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के द्वारा किया गया।



