Monday, April 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

“ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— ओडिशा से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

 

 

20 अप्रैल, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “आघात” के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना तमनार और साइबर टीम ने धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से *60 किलोग्राम गांजा, कार और अन्य सामग्री सहित कुल करीब 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त* की है।

 

मामले की कार्रवाई के संबंध में पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई थी कि ओडिशा के बिलाईमुंडा की ओर से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर धौराभांठा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धौराभांठा मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन क्रमांक OR 15 T 7372 को रोककर जांच की। वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सोहन लाल सिदार (40 वर्ष) निवासी रायपारा थाना तमनार एवं विनोद प्रधान (33 वर्ष) निवासी समकेरा थाना तमनार बताया।

 

पुलिस टीम द्वारा वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर डिक्की में रखे 9 पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। सभी पैकेटों का तौल कराने पर कुल 60 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 14 हजार 750 रुपये आंकी गई। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक वीवो और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पूरे मामले में वाहन सहित कुल 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कमल मेहर से संपर्क कर गांजा लाकर अवैध बिक्री के लिए परिवहन कर रहे थे।

 

पुलिस ने मामले में थाना तमनार में तीनों आरोपियों के विरूद्ध नामजद *अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 20 (बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक सहित पुलिस टीम में शामिल थाना तमनार सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोई, प्रधान आरक्षक हेमप्रकाश सोन, पितांबर पटेल, आरक्षक रंजीत भगत, पुरूषोत्तम सिदार, अतुल सिदार, सुखदेव साय, देव सोनवानी, मनोहर मिंज और थाना साइबर के एएसआई नंदकुमार सारथी, प्रधान आरक्षक रूपराम पटेल, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, मनोज पटनायक, गोविंद पटेल, रोशन एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

01- सोहन लाल सिदार पिता श्री मायाधर सिदार उम्र 40 वर्ष निवासी रायपारा थाना तमनार जिला रायगढ,

02- विनोद प्रधान पिता मुनूदाउ प्रधान उम्र 33 वर्ष निवासी समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ

 

*फरार आरोपी – कमल मेहर संबलपुर ओडिसा*

 

*जब्त मशरूका और संपत्ति*-

1. एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR-15-T 7372, किमती करीब 05 लाख

2. 60 किलोग्राम गांजा, कीमती करीब 15 लाख 14 हजार 750 रूपये

3. 2 मोबाइल कीमती 10 हजार रूपये(एक वीवो और एक ओप्पो कंपनी)

*कुल 20 लाख 24 हजार 750 रूपये*

 

 

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles