HomeRaigarh Newsरायगढ़ की होनहार छात्रा श्रेषा सुदन ने राष्ट्रीय स्तर की कत्थक प्रतियोगिता...

रायगढ़ की होनहार छात्रा श्रेषा सुदन ने राष्ट्रीय स्तर की कत्थक प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

 

रायगढ़:- ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ की कक्षा 6वीं की प्रतिभाशाली छात्रा कु.श्रेषा सुदन ने प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव नाद मंजरी 2026 में कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रायगढ़,अपने विद्यालय,परिवार एवं गांव का नाम गौरवान्वित किया है।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई सैकड़ों छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया था।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच श्रेषा सुदन ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति,भाव-भंगिमा, लय-ताल एवं मंचीय कौशल से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

11 वर्षीय श्रेषा सुदन,श्री रीपू सुदन यादव एवं श्रीमती चंदा गुप्ता की सुपुत्री हैं।उन्हें कत्थक की शिक्षा गुरु प्रीति वैष्णव एवं रुद्र वैष्णव के मार्गदर्शन में प्राप्त हो रही है।उनकी इस उपलब्धि में माता-पिता,शिक्षकों एवं गुरुओं के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उल्लेखनीय है कि श्रेष्ठ सुदन इससे पूर्व भी अनेक राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पुरस्कार अर्जित कर चुकी हैं।अपनी प्रतिभा और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने कम उम्र में ही नृत्य जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई है तथा परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

श्रेष्ठ सुदन की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार,सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments