HomeRaigarh Newsशिव शक्ति प्लांट व श्री साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ श्रम...

शिव शक्ति प्लांट व श्री साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ श्रम न्यायालय में परिवाद दाखिल…प्रशासन ने औद्योगिक इकाइयों में की संयुक्त जांच

 

 

रायगढ़। जिले में औद्योगिक सुरक्षा और पर्यावरण मानकों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में सोमवार को संयुक्त जांच दल ने (इमुल टेक) और (रिजेनेसिस इंडस्ट्रीज़) का निरीक्षण किया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज रायगढ़ जिले के औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस जांच टीम में तहसीलदार रायगढ़, उप संचालक औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, सहायक संचालक उद्योग विभाग तथा पर्यावरण विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था, कार्य प्रणाली और पर्यावरणीय मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुधारात्मक कार्य पद्धति अपनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर यह संयुक्त जांच अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी कई औद्योगिक इकाइयों की जांच कर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इसी क्रम में शिव शक्ति स्टील प्राइवेट लिमिटेड एवं श्री साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा प्रस्तुत पालन प्रतिवेदन संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद संबंधित प्रबंधन के खिलाफ माननीय श्रम न्यायालय रायगढ़ में परिवाद दाखिल किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्रों में हडक़ंप का माहौल है, वहीं सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर अब और सख्ती देखने को मिल सकती है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments