HomeRaigarh Newsसंजय मार्केट में निगम का सख्त एक्शन, सड़क बाधित करने वाले 20...

संजय मार्केट में निगम का सख्त एक्शन, सड़क बाधित करने वाले 20 दुकानदारों पर कार्रवाई

 

रायगढ़। निगम प्रशासन द्वारा नाले की सफाई बेहतर हो इसके लिए शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से संजय मार्केट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सड़क बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर सार्वजनिक मार्ग पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वाले 20 प्रतिष्ठानों पर कुल 22,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

कार्रवाई के दौरान अलिना फूड वियर पर 1,000 रुपये, दिलावर शूज पर 1,000 रुपये, क्वालिटी स्टोर पर 2,000 रुपये, सुरेश गार्मेंट पर 1,000 रुपये, सहेली ड्रेसेज पर 1,000 रुपये, हरिश मेहर पर 1,000 रुपये, शूज हाउस पर 1,000 रुपये, मैफुल ड्रेसेज पर 1,000 रुपये, चाँद शूज पर 1,000 रुपये, अंकित सेल पर 2,000 रुपये, बाम्बे फैशन बाजार पर 2,000 रुपये, रविंद्र पर 500 रुपये, शूज गैलरी पर 1,000 रुपये, गुजराल मेडिकल पर 1,000 रुपये, गेलेक्सी बैग पर 1,000 रुपये, ग्रान्ड शूज पर 1,000 रुपये, सुहैल बैग पर 1,000 रुपये, बबल्स पर 1,000 रुपये, सुहागन पर 1,000 रुपये तथा अनुपम इलेक्ट्रॉनिक पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सार्वजनिक सड़क पर सामान रखकर आवागमन बाधित करना नियमों का उल्लंघन है। इससे शहर के मुख्य सड़कों के किनारे स्थित नालों की सफाई नहीं हो पाती है और सफाई करने में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। शहर को व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर निगम के अभियान में सहयोग करने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की अपील की है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments