HomeRaigarh Newsओम रूपेश प्लांट का बेजा कब्जा हटाना शुरू, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

ओम रूपेश प्लांट का बेजा कब्जा हटाना शुरू, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 

रायगढ़, 26 जून 2026।

रायगढ़ में वर्षों से विवादों में रहे ओम रूपेश प्लांट पर प्रशासन ने आखिरकार बुलडोजर चला दिया है। गुरुवार सुबह से प्लांट की सरकारी जमीन पर हुए बेजा कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

ओम रूपेश प्लांट प्रबंधन पर सरकारी राजस्व जमीन और नाले की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का आरोप था।स्थानीय लोगों और RTI कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि प्लांट ने तय सीमा से ज्यादा जमीन घेर ली है। राजस्व विभाग की जांच में करीब 12 एकड़ सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा पाया गया। आज SDM, तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर लेकर टीम पहुंची। प्लांट के बाहर बनी अवैध बाउंड्री वॉल और शेड तोड़े गए। किसी भी विरोध से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद।

SDM प्रवीण तिवारी ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया था। हाईकोर्ट के आदेश और कलेक्टर के निर्देश पर आज से बेदखली की कार्रवाई शुरू की गई है। पूरी सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

खरसिया-रायगढ़ रोड के ग्रामीणों ने कार्रवाई का स्वागत किया। उनका कहना है कि प्लांट की वजह से नाला बंद हो गया था, जिससे हर बारिश में खेतों में पानी भर जाता था। बेजा कब्जा हटने से जल निकासी की समस्या सुधरेगी।प्रशासन का कहना है कि 2-3 दिन में पूरी जमीन कब्जा मुक्त करा ली जाएगी। इसके बाद जमीन का सीमांकन कर तार फेंसिंग की जाएगी।

 

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments