HomeRaigarh Newsउधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने...

उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार

 

14 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में गुण्डा तत्वों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी एवं उसके दो साथियों मनीष परियानी और गिरीश माखीजा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

 

🎯 *उधारी रकम की वसूली के नाम पर घर में घुसकर की मारपीट*

 

मामले में आशीर्वाद पूरम कॉलोनी रायगढ़ निवासी कमलेश सिंह उम्र 52 वर्ष द्वारा दिनांक 13.06.2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। प्रार्थी ने बताया कि कुडेकेला निवासी ललेश अग्रवाल का लगभग 07 लाख रुपये भुगतान आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पिछले करीब तीन वर्षों से नहीं कर पाया है।

 

प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 11.06.2026 की दोपहर गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी अपने हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर अपने साथी मनीष परियानी एवं गिरीश माखीजा के साथ उसके घर में जबरन घुस आया। आरोपियों ने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि “तू हम लोगों को नहीं जानता है, तेरा मर्डर करवा देंगे।” इसके बाद ललेश अग्रवाल का पैसा वापस करने की बात कहते हुए पीड़ित से 10 लाख रुपये की मांग की गई तथा हाथ-मुक्के और डंडे से उसकी मारपीट की गई।

 

🎯 *कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया अपराध, एसएसपी के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाई*

 

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 315/2026 के तहत धारा 351(3), 115(2), 331(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी की गतिविधियों की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

🎯 *मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद दो अन्य साथी भी गिरफ्तार*

 

कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी कपिल सोलंकी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी गिरीश माखीजा एवं मनीष परियानी के घटना में शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिन्हें आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।

 

🎯 *तीनों आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास*

 

आरोपी कपिल सोलंकी थाना कोतवाली क्षेत्र का चिन्हांकित गुण्डा बदमाश है। वर्ष 2014 से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त कपिल के विरुद्ध एक पॉक्सो एक्ट, एक हत्या के प्रयास, तीन आर्म्स एक्ट, चार बलवा तथा नौ मारपीट के अपराध दर्ज हैं।

 

आरोपी मनीष परियानी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में वर्ष 2010 से विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एक लूट, एक प्रताड़ना, एक मारपीट, पांच आबकारी एक्ट तथा दो जुआ एक्ट के अपराध शामिल हैं। आरोपी पर समय-समय पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा 13 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है तथा उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

 

वहीं आरोपी गिरीश माखीजा के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में दो जुआ, तीन सट्टा तथा तीन मारपीट के अपराध दर्ज हैं। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा उसे गुण्डा सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

*गिरफ्तार आरोपी* :-

1. कपिल सोलंकी पिता श्री जयराम सोलंकी, उम्र 36 वर्ष, निवासी स्टेशन चौक गुजरातीपारा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

2. मनीष परियानी पिता श्री कैलाश परियानी, उम्र 34 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी पक्की खोली, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

3. गिरीश माखीजा पिता श्री सुरेश माखीजा, उम्र 38 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी पक्की खोली, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

 

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments