Thursday, February 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

निरीक्षक राकेश मिश्रा बने चक्रधरनगर थाना प्रभारी, अभिनवकांत को जूटमिल थाना प्रभारी का जिम्मा, कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर

 

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने रायगढ़ जिले के कई थाना प्रभारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। लंबे समय से एक ही थाने में जमे प्रभारियों को स्थानांतरित कर दिया है। इस फेरबदल में निरीक्षक रामकिंकर यादव को पूंजीपथरा थाना प्रभारी, निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को थाना प्रभारी तमनार, निरीक्षक मोहन भारद्वाज को थाना प्रभारी पुसौर, निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को थाना प्रभारी जूटमिल, निरीक्षक राकेश मिश्रा को थाना प्रभारी चक्रधर नगर, निरीक्षक श्रीमती कमला पूसाम को थाना प्रभारी कोतरारोड, निरीक्षक नसीरुद्दीन खान को थाना प्रभारी छाल, निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को चौकी प्रभारी खरसिया का चार्ज दिया गया है। वहीं निरीक्षक अमित तिवारी रक्षित केंद्र, उपनिरीक्षक श्रीमती कुसुम कैवर्त को प्रभारी महिला थाना व उपनिरीक्षक श्रीमती दीपिका निर्मलकर को थाना कोतरा रोड भेजा गया है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles