Monday, February 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शहर के उर्दना रामपुर मार्ग को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा मार्ग नामकरण की मांग, सीएम को लिखी गई पाती

 

रायगढ़। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा जी जिन्हें धरती आबा (धरती के पिता) भगवान के रूप में आदिवासी समाज के जन जन तो पूजते ही है और पर देश के आम जन भी उनके अंग्रेजो के खिलाफ की गई लड़ाई की गाथ को पढ़ते और लिखते है जिसका दायरा सम्पूर्ण भारत देश है ।

 

रायगढ़ नगर पालिक निगम के क्षेत्र के अनुसार उर्दना रामपुर से रायगढ़ शहर जाने वाले तिराहे सड़क मार्ग के चौक से धरती आबा बिरसा मुंडा से मार्ग से सेठ किरोड़ीमल जी चौक से जननायक रामकुमार अग्रवाल जी चौक तक का मार्ग का नाम करण करना वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के जन जन के लिये प्रेरणादायी कार्य होगा । इन पीढ़ी के लिये उनके किये गये प्रयास और कार्य बलिदान और आदर्शों की गाथा बतायेगी । यद्यपि इस मार्ग के दोनों ओर आदिवासी समाज के लोगों का निवास की बाहुतायत भी है । लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर नामकरण की मांग की है।

 

आदिवासी समाज के लोगों के हृदय से जुड़े इस आग्रह पर अतिशीघ्र स्वीकार्यता का हस्ताक्षर करके आप बतौर आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि स्वरूप को त्वरित कर घोषणा की अपेक्षा की गई है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles