Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दलालों की टूटेगी कमर: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने भू अभिलेख के अधिकारियों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने की दी जिम्मेदारी

 

रायगढ़, 2 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज राजस्व अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। रायगढ़ जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार भगत को धरमजयगढ़ का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं धरमजयगढ़ के एसडीएम श्री धनराज मरकाम को जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है। उन्हें यहां पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर द्वय श्रीमती रेखा चंद्रा और श्री प्रवीण कुमार भगत द्वारा संभाले जा रहे शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शासन द्वारा स्थानांतरण उपरांत डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा को मुंगेली और घरघोड़ा के एसडीएम डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर को सूरजपुर जिले के लिए भारमुक्त कर दिया गया है।

भू-अभिलेख के अधिकारियों को आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र बनाने की दी गई जिम्मेदारी

तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के सामूहिक हड़ताल में चले जाने के फलस्वरूप तहसीलों में छात्र छात्राओं के आय जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेदारी भू अभिलेख के अधिकारियों को दी गई है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी के द्वारा इस बाबत जारी आदेश के अनुसार अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती प्रियंका राठिया को रायगढ़, पुसौर और खरसिया तहसील अंतर्गत प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्रीमती आशा रानी खूंटे, अधीक्षक को घरघोड़ा और तमनार, श्रीमती दिव्या वैद्य, सहायक अधीक्षक को लैलूंगा और मुकडेगा तथा श्री रूपलाल सिदार, सहायक अधीक्षक को धरमजयगढ़, छाल और कापू तहसील अंतर्गत आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी करने का जिम्मा दिया गया है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles