Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, देर रात तक ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 

 

रायगढ़। डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मृत महिला के शव सडक़ पर रख कर चक्काजाम शुरू कर दिया। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुटकापुरी निवासी सुकांति महंत (35 वर्ष) रोजी मजदूरी का काम करती थी, इससे प्रतिदिन रायगढ़ काम करने के लिए अपने पति के साथ आती थी। ऐसे में गुरुवार को भी उसने रोजी मजदूरी करने पति के साथ बाइक से आई थी, इस दौरान शाम को काम खत्म होने के बाद दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे, इस दौरान शाम करीब 6.30 बजे जब दोनों पटेलपाली के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे डंपर क्रमांक सीजी-13 एक्यू 4044 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुहए इनकी बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे उसक पति बाइक समेत दूर जा गिरा और सुकांति बीच सडक़ में गिर गई, इससे वाहन चढऩे से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों की माने तो उक्त वाहन किसी अमन अग्रवाल की है।

मुआवजे की मांग को लेकर किया चक्काजाम

मामले की जानकारी लगते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताते हुए चक्काजाम शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों को शांत कराने का प्रयास करती रही, लेकिन ग्रामीण प्रदर्शन पर डटे रहे। वहीं उनका कहना था कि उक्त मार्ग पीएम सडक़ की है, लेकिन मार्ग पर भारी वाहन फर्राटे से चल रहे हैं। इससे सडक़ तो खराब हो ही रहा है। वहीं लोगों की जान भी जा रही है। इससे इस पर रोक लगानी चाहिए, साथ ही मृतक के परिवार को 30 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए, इस बात को लेकर पुलिस के बीच देर रात तक बहस चलती रही। फिर देर रात काफी समझाईश के बाद मामला शांत होने पर पुलिस ने मृतक के शव को मेडिकल कालेज अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाते हुए परिजनों को थाना बुलाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles