Wednesday, April 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — अवैध शराब बेचने वाला प्रहलाद माखिजा सहित कई दबोचे गए

 

8 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.04.2026 को *लैलूंगा पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम* द्वारा ग्राम पोतरा, बिरसिंहा एवं गमेकेला में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर दबिश देकर कार्रवाई की गई, जिसमें चार आरोपियों को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

 

पहली कार्रवाई में ग्राम पोतरा रोड किनारे बाड़ी के पास *आरोपी राजेश भगत (25 वर्ष)* को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम पोतरा (बीजागोड़ा) में घेराबंदी कर *आरोपी परमेश्वर सिदार (30 वर्ष)* को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

आबकारी विभाग द्वारा अलग से कार्रवाई करते हुए *आरोपी डोलेश्वर सिदार (43 वर्ष) एवं आरोपिया विकांति भगत (37 वर्ष)* के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान *चार प्रकरणों में कुल 35.5 लीटर महुआ शराब जब्त* की गई, साथ ही आरोपियों द्वारा घर एवं बाड़ी में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे *लगभग 100 किलो महुआ पास को मौके पर नष्ट किया गया*। टीम द्वारा आरोपियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, आबकारी विभाग की उप निरीक्षक रागिनी नायक, उप निरीक्षक कुशल पटेल, उप निरीक्षक उज्ज्वल मेहर एवं उनकी टीम के साथ थाना लैलूंगा के एएसआई परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक जुगित राठिया, विनोद कुजूर एवं महिला आरक्षक अनीरा लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही।

 

इसी क्रम में पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम टपरदा निवासी आरोपी जगदीश सारथी (31 वर्ष) को रनभांठा की ओर तालाब के पास कच्चे मार्ग में 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी शराब बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

वहीं आज दिनांक 08.04.2026 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर विजयपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी प्रहलाद माखिजा (54 वर्ष) को उसके घर के पास अवैध रूप से देशी मदिरा बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब (कीमती लगभग 2800 रुपये) जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

 

 

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles