Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

क्राइम पेट्रोल की तर्ज पर बच्चों का गैंग कर रहा चोरी…70 हजार नकद व समानों को किया पार, एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

 

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के दिन जब पूरा देश जश्न मना रहा था, उसी वक्त रायगढ़ शहर में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 12 से 17 साल के नाबालिग बच्चों के गैंग ने मिलकर एक घर में धावा बोला और करीब 70,000 रुपए नकद व कीमती सामान चोरी कर ले गए।

15 अगस्त की दोपहर घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर में सिर्फ एक वृद्धा मौजूद थीं। इसी दौरान बच्चों के गैंग के एक सदस्य ने वृद्धा को बातों में उलझाए रखा और बाकी साथियों ने घर में रखी नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त परिवार ने बताया कि बच्चों का पूरा कारनामा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गया है। फुटेज में बाल अपचारियों की हरकतें स्पष्ट दिख रही हैं। इसके बावजूद स्थानीय थाने की पुलिस ने अब तक न तो कोई मामला दर्ज किया है और न ही जांच की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ‘बाल अपचारी गैंग’ लंबे समय से इलाके में सक्रिय है और चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते बच्चों का हौसला बढ़ता जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने सवाल उठाया है कि जब सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है तो पुलिस क्यों कार्रवाई नहीं कर रही है।

पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

पीडि़त परिवार का आरोप है कि वे कई बार थाना चक्रधर नगर के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं की गई है। एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद पुलिस की चुप्पी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कानून विशेषज्ञ की राय

कानून विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय दंड संहिता व किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करनी चाहिए। नाबालिग होने की स्थिति में बच्चों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए, लेकिन पुलिस की देरी कानून की मंशा के खिलाफ है।

एसपी से भी की गई शिकायत

चक्रधर नगर पुलिस द्वारा एक सप्ताह बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किये जाने इसके बाद पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को भी घटना के संबंध में पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है, लेकिन अब तक के संबंध में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है।

पुलिस की सुस्ती दे रही अपराध को बढ़ावा

चक्रधर नगर पुलिस द्वारा 1 सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किया जाने से बाल आचारियों को अपराध करने के लिए प्रोत्साहन देने जैसा कार्य किया जा रहा है. मोहल्ले में छुटपुट चोरी सहित अन्य घटनाएं पूर्व में भी होती रही है लेकिन बाल आचारियों के स्क्रिप्ट पर अक्सर पर्दा डाल दिया जाता था यही कारण है कि आज उन बाल बालअपचारियों द्वारा बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है यदि इन्हें अभी नहीं रोका गया और उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो निश्चित रूप से किसी भी दिन इससे भी बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

डरा सहमा हुआ है पीडि़त परिवार

पीडि़त परिवार और मोहल्ले के रहवासियों ने जिला पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने, गैंग को पकडऩे और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पीडि़त परिवार डर के साए में है कि बाल आचारियों द्वारा इसी प्रकार से किसी अन्य बड़ी वारदात को भी अंजाम दिया जा सकता है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles