Wednesday, February 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जलकर नहीं पटाने वाले बड़े बकायेदारों की कट रही नल कनेक्शन, निगम राजस्व वसूली को लेकर फिर हुई गंभीर

 

रायगढ़, 18 फरवरी 2026। नगर निगम प्रशासन ने राजस्व वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बकायादारों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने मंगलवार को राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर एवं यूजर चार्ज जमा नहीं करने वाले 50 हजार रूपये से ज्यादा के बड़े बकायादारों के विरुद्ध नल कनेक्शन काटने एवं सील करने संबंधित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

बैठक में निगम के दुकानदारों से किराया एवं टैक्स वसूली की भी समीक्षा की गई। इस दौरान देयक किराया एवं टैक्स की राशि जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर सीलिंग तथा आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह सभी सहायक राजस्व निरीक्षक को जलकर बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदन तथा सम्पत्तिकर, समेकित कर और जलकर की वसूली में तेजी लाने के लिए अभियान चलाने कहा गया।

आयुक्त श्री क्षत्रिय ने 50 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वालों के विरुद्ध धारा 173 के अंतर्गत नोटिस जारी कर नियमानुसार वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी वार्ड प्रभारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्र के कम से कम 50 घरों से संपर्क कर निगम से संबंधित सभी तरह के टैक्स वसूली की कार्रवाई करने और शाम 5 बजे तक अपना प्रतिदिन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। उन्होंने राजस्व अधिकारी को नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाकर कर सभी तरह के टैक्स जमा करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में राजस्व शाखा के सभी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

*काटे गए नल कनेक्शन*

निर्देशों के तहत बुधवार को राजस्व शाखा की टीम द्वारा ने विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की। वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में टाउन हॉल के सामने सोनारपारा एवं पैलेस रोड क्षेत्र में श्री सत्यनारायण, श्री शिवमंगल तथा श्री राजेश के मकानों में लगभग 2,40,854 रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान 78,759 रुपये जलकर की वसूली भी की गई। इसी तरह अब बड़े बकायादारों के विरुद्ध नल कनेक्शन काटने और कुर्की एवं सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

*समय पर टैक्स जमा*

निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि नगर विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रहण अत्यंत आवश्यक है। टैक्स जमा नहीं होने की स्थिति में शहर के विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिए बकाया राशि नहीं जमा करने वालों के विरुद्ध सीलिंग, कनेक्शन विच्छेदन तथा अन्य नियमानुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने शहरवासियों से निगम प्रशासन का सहयोग करने एवं किसी भी तरह कि कार्रवाई से बचने तथा शहर के विकास में अपनी भागीदारी निभाने निर्धारित समय सीमा में संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर, दुकान किराया, प्रीमियम राशि एवं यूजर चार्ज का भुगतान करने की अपील की है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles