Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

तमनार हिंसा : महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न किया, 2 आरोपी गिरफ्तार

 

रायगढ़। जिले के तमनार हिंसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रदर्शनकारी महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ते हुए दिख रहे हैं। जिले के तमनार ब्लॉक में जेपीएल कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने उसे आधा किमी तक दौड़ाया। जब वह खेत में गिर गई, तो वर्दी फाड़-फाडक़र उसे अर्धनग्न कर दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम का प्रदर्शनकारियों ने वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो-रोकर प्रदर्शनकारियों को भाई बोलकर कहती है कि, मुझे माफ कर दो, छोड़ दो।

प्रदर्शनकारी कहते हैं कि, क्या करने आई थी। चप्पल से मारूं अभी। चलो भाग जाओ यहां से। उसके बाद उसे छोडक़र लोग चले जाते हैं। इससे पहले महिला ञ्जढ्ढ को लात मारने का वीडियो सामने आया था। यह हिंसक झड़प 27 दिसंबर 2025 को हुई थी। वहीं 14 गांवों के लोगों ने प्रेस नोट जारी कर घटना का विरोध किया है। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की माने तो शांतिपूर्ण चल रहे जनआंदोलन को बदनाम करने की साजिश की गई है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट किया है। मंगल राठिया उर्फ करम राठिया और चीनेश खम्हारी, दोनों आमगांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के दौरान महिला आरक्षकों ने वाहन रोककर जुलूस निकालने की मांग की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर आरोपियों को जेल परिसर में दाखिल कराया।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक 

महिला आरक्षक से बदसलूकी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी को अरेस्ट किया जाएगा।

दिव्यांग पटेल एसपी, रायगढ़

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles