Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एनटीपीसी तलईपल्ली में हिंदी दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

 

घरघोड़ा | एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में 15 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी तलईपल्ली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

 

उल्लेखनीय है कि 14 से 29 सितंबर के बीच देशभर में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा भी राजभाषा हिंदी के प्रसार को बढ़ाने, प्रोत्साहित करने एवं इसे अधिक कुशल व प्रभावशाली बनाने और साथ ही साथ, इसके प्रति प्रेम को सतत संवर्धित करने के संदर्भ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

 

इस अवसर पर महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण कर राजभाषा हिंदी के मान को और ऊंचा करने और इसके संवर्धन के प्रति सदैव ऊर्जावान और निरंतर प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता जताई।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles