Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्टेट कैपिटल रीजन विधेयक बना अधिनियम : ओपी

 

. विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करने मिल का पत्थर साबित होगा स्टेट कैपिटल रीजन का गठन

. विधेयक पेश करने के बाद अधिनियम बनने से स्टेट कैपिटल रीजन‘ इंजन ने पकड़ी रफ्तार

रायगढ़ :– NCR की तर्ज पर SCR (स्टेट कैपिटल रीजन) गठन का वादा पूरा होने की अहम जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा अपने वादे के अनुरूप आवास एवं शहरी विकास विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विधानसभा के पिछले मानसून सत्र में स्टेट कैपिटल रीजन के गठन का विधेयक प्रस्तुत किया गया था। महामहिम राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद यह अधिनियम बन गया है यह अधिनियम आगामी एक नवंबर से यह अधिनियम मूर्त रूप लेगा। ओपी चौधरी ने दावे के साथ कहा प्रदेश की आर्थिक प्रगति का एक नया इंजन सिद्ध होगा।

 

बस्तर जैसे क्षेत्रों सहित पूरे राज्य में विकास का नया मार्ग प्रशस्त होगा।रायपुर, नवा रायपुर, बीरगांव, दुर्ग, भिलाई, एवं राजनांदगांव, इन सभी क्षेत्रों का तकनीकी अध्ययन कर एक क्षेत्र निर्धारित किया जाएगा। नीति आयोग के सहयोग से एकीकृत कर मास्टर प्लान बनाते हुए आर्थिक योजना बनाई जाएगी। इस कदम से भविष्य में छत्तीसगढ़ के लिये एक बड़ा ग्रोथ इंजन तैयार होगा, जो आने वाले 10–15 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण-शहरी विकास को वृहद स्तर पर लाभ पहुंचाएगा।छत्तीसगढ़ सरकार NCR की तर्ज पर राजधानी रायपुर और इसके आस-पास के इलाके के विकास के लिए ‘स्टेट कैपिटल रीजन’ बनाकर विकसित करने जा रही है। अधिनियम की मंजूरी के साथ ही ‘स्टेट कैपिटल रीजन‘ ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर के क्षेत्रों को कैपिटल रीजन में शामिल किया गया है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles