Monday, March 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

छाल-खरसिया मार्ग (SH-18) के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला प्रशासन और SECL के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर 

 

रायगढ़। जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीते 12 मार्च 2026 को जिला प्रशासन रायगढ़ और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस एमओयू के तहत छाल से खरसिया रोड (स्टेट हाईवे–18) के कुल 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य को किया जाएगा। विदित हो कि इस कार्य हेतु SECL द्वारा कुल ₹15.34 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस कार्य का क्रियान्वयन लोक निर्माण विभाग (PWD) रायगढ़ द्वारा किया जाएगा।

इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा स्थानीय नागरिकों और उद्योगों को भी काफी लाभ मिलेगा। साथ ही, खनन क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जिला प्रशासन रायगढ़ और एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के बीच हुए इस समझौते को क्षेत्र के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles