Friday, March 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राजू बेहरा बीजेपी जिला किसान मोर्चा के बनाए गए महामंत्री 

 

 

रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी को संगठन की पार्टी मानी जाती है जहां संगठन में कार्य करना कार्यकर्ता अपना कर्तव्य समझता है ऐसे में किसान मोर्चा जैसे महत्वपूर्ण मोर्चा में जिला महामंत्री का दायित्व मिलना कार्यकर्ता के विशिष्टता को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कल जैसे ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसान मोर्चा जिला के टीम की घोषणा की वैसे ही अपने बीच के कार्यकर्ता राजू बेहरा को जिला महामंत्री का दायित्व मिलने पर रायगढ़ विधानसभा के पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों में हर्ष का माहौल छा गया सभी ने राजू बेहरा को इस नवीन दायित्व के लिए बधाई प्रेषित करी।

बनोरा ग्राम के निवासी राजीव लोचन (राजू बेहरा) विगत बीस वर्षों से भाजपा की राजनीति में है बनोरा क्षेत्र से पहली बार 2014 में जनपद सदस्य बनकर पंचायती राज व्यवस्था के अधीन अपने क्षेत्र के विकास में कई कार्य किए,साथ ही साथ लोईंग भाजपा मंडल में युवा मोर्चा महामंत्री का दायित्व भी यह सम्भाल चुके है।संगठन में उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें पिछली बार किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की जवाबदारी दी गई थी जिसका निर्वहन इनके द्वारा पूरी निष्ठा के साथ किया गया ,अमूमन देखा गया है की जनपद सदस्य चुनाव में स्थानीय जनप्रतिनिधि को ही जनता अपना आशीर्वाद देती है परन्तु राजू बेहरा ने इस मिथ्या को इस पंचायत चुनाव में झूठा साबित कर दिया वो लोइंग क्षेत्र से जनपद सदस्य का चुनाव लड़े और जनता का उन्हें खूब आशीर्वाद मिला और मिलता क्यों नहीं राजनीति को हमेशा ये समाज सेवा का आधार मानकर कार्य करते आए है अपने जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष यह सैकड़ों पौधरोपण करते आए है जिससे पर्यावरण के प्रति इनकी अगाध श्रद्धा दिखती है हर जरूरत मंद के लिए हमेशा कमर कस के तैयार रहने वाले राजू बेहरा को क्षेत्र वासी अपना नेता नहीं बल्कि छोटे भाई के रूप में प्यार देते आए है ।राजू बेहरा ने अपने नवीन दायित्व के लिए जिले के अध्यक्ष ,जिले की पूरी टीम एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार माना है साथ ही उन्होंने कहा की मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को जिला संगठन द्वारा जो यह महत्वपूर्ण जवाबदारी दी है उसका प्रतिपालन मै पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा।किसानों के हित में प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहितैषी कार्यक्रमों को हर जरूरत मंद तक पहुंचा कर उन्हें इस योजना का लाभ दिलाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा।

राजीव लोचन बेहरा को जिला महामंत्री बनाए जाने पर पूर्वांचल क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विजय मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान,मंडल महामंत्री मुरारी अग्रवाल,छवि पटेल,मनोज प्रधान,नवीन विश्वाल,राजकुमार साहू, सुकलाल चौहान,जयंत प्रधान एवं पूरे मंडल की टीम ने जिले का आभार माना है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles