Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

”ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की पान एवं कॉस्मेटिक दुकान में हुक्का पिलाने वाले संचालक पर कार्रवाई

 

 

रायगढ़, 16 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों के विरुद्ध चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत कोतवाली एवं साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर युवक-युवतियों को हुक्का पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दुकान संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

*“ऑपरेशन आघात”* के तहत जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि विभाग के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था।

 

निर्देशों के पालन में दिनांक 15 फरवरी 2026 की शाम थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित शंकर पान एवं कॉस्मेटिक दुकान में संदेहास्पद गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दुकान संचालक *गिरीश भाठिया पिता विजय भाठिया उम्र 36 वर्ष निवासी पक्की खोली चक्रधरनगर रायगढ़* द्वारा दुकान में सार्वजनिक रूप से युवक-युवतियों को हुक्का पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी, जिसमें फ्लेवर युक्त तंबाकू पदार्थ का उपयोग पाया गया।

 

दुकान संचालक का उक्त कृत्य सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (कोटपा एक्ट) का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस द्वारा दुकान में रखे *हुक्का पॉट एवं फ्लेवर युक्त तंबाकू पदार्थ को जप्त* कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई (इस्तगासा) की गई है।

 

उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक नसिर खान एवं कोतवाली और साइबर थाना स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा संपन्न की गई।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

 

*“ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हुक्का, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का अवैध उपयोग या युवाओं को इसकी सुविधा उपलब्ध कराना कानून का गंभीर उल्लंघन है और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से युवाओं को नशे की ओर आकर्षित करने वाले व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। रायगढ़ पुलिस युवाओं को सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”*

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles