Tuesday, March 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रायगढ़ में होली पर ड्रोन से हुड़दंगियों पर पैनी नजर, अगले 48 घंटे अलर्ट मोड पर रायगढ़ पुलिस, जीरो टॉलरेंस की रणनीति

 

 

रायगढ़, 3 मार्च । रागगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से होली ड्यूटी में पुलिस जवान तैनात है, कल होलिका दहन शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ है । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस ने रेस्पॉन्स टाइम तेज करने नया मैकेनिज्म तैयार कराया है, उनके निर्देशन पर व्हाटसग्रुप ग्रुप तैयार किया गया है जिसमें शहर के सभी पुलिस अधिकारी/पेट्रोलिंग जवान जुड़े हैं, इस ग्रुप में थानाक्षेत्र में अगले 48 घंटों के लिए सक्रिय ड्रोन कैमरे और शहर के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस पेट्रोलिंग अपने लाइव लोकेशन के साथ शेयर करेगी जिससे आपात स्थिति में उस स्थान के आसपास सभी पेट्रोलिंग वहां पहुंचेगी । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में कई प्रमुख स्थानों पर चेक पाइंट बनाये गये हैं, जिन पर लगातार जांच होगी ।

 

होली की चौक-चौबंध व्यवस्था को लेकर एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह, ने आज सुबह 11:00 बजे पुलिस कार्यालय से जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की वर्चुअल बैठक लेकर होली ड्यूटी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान पुलिस का रिस्पांस टाइम सबसे महत्वपूर्ण रहेगा और किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में देहात थाना क्षेत्रों के विस्तृत दायरे को ध्यान में रखते हुए कम्युनिकेशन सिस्टम को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। पेट्रोलिंग क्षेत्रों का विभाजन कर समीपस्थ थानों की टीमों को निरंतर संपर्क में रहने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित हो सके।

 

➡️ शहर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा को सौंपी गई है। सीएसपी मयंक मिश्रा ने जानकारी दी कि अगले 48 घंटे लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग पॉइंट्स पर सघन जांच और बाइकर्स गैंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल एवं कोतरारोड़ क्षेत्रों में बनाए गए 16 चेकिंग पॉइंट्स पर यातायात टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

 

➡️ एसएसपी के निर्देश पर थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतरारोड़ और खरसिया क्षेत्र में 5 ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। शहर में 27 पेट्रोलिंग यूनिट्स की लाइव लोकेशन के साथ एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय किया गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर निकटतम पेट्रोलिंग टीम तत्काल सहायता प्रदान कर सके। ड्रोन, व्हाट्सएप ग्रुप और शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष मॉनिटरिंग रूम बनाया गया है, जहां एक्सपर्ट की टीम रियल टाइम मॉनिटरिंग कर किसी भी घटना या दुर्घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देगी। एसएसपी के निर्देशन पर होली के पूर्व सभी थानाक्षेत्रों में शांति समिति का व्हाट्स ग्रुप तैयार किया गया है, उन्हें शांतिपूर्ण रूप से होली की अपील की गई है तथा ग्रुप में पुलिस सहायता के लिए सूचना देने कहा गया है ।

 

➡️ सुरक्षा प्रबंधन के तहत शहर के चार थाना क्षेत्रों में 27 पेट्रोलिंग, 16 चेकिंग पॉइंट्स तथा कोतवाली क्षेत्र में 24, कोतरारोड़ में 12 और जूटमिल व चक्रधरनगर में 10-10 फिक्स पिकेट पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एडी स्क्वॉड की टीम भी लगातार सक्रिय रहेगी। रायगढ़ की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है, आपत्तिजन या भडकाऊ पोस्ट पर कार्यवाही की जावेगी । साइबर थाना और महिला थाना की टीम सादी वर्दी में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगी तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही अनुविभाग के थानों में एसडीओपी थानों और पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल के साथ मुस्तैद रहेंगे ।

 

➡️ होली के दौरान जिले में उपलब्ध पुलिस बल के साथ छठवीं बटालियन और मैनपाट बटालियन से प्राप्त बल सहित लगभग 400 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए समय पर भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के वाटर एरिया पर विशेष निगरानी रखने, प्रशिक्षित होमगार्ड गोताखोरों की तैनाती करने तथा फायर ब्रिगेड को विभिन्न स्थानों पर तैयार रखने को कहा गया है। होली के दिन गार्डन बंद रहेंगे और शहर सहित आउटर क्षेत्रों में भी लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

 

➡️ शाम को सभी थाना क्षेत्रों में आज शाम फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि रायगढ़ पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एसएसपी ने आगामी दो दिनों की ड्यूटी के लिए सभी अधिकारियों और जवानों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, समन्वय और सतर्कता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

 

🚨 *बदमाशों के लिए एसएसपी शशि मोहन का सख्त संदेश*

 

*“चेतावनी दी है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, हुड़दंग, छेड़छाड़, शराब पीकर वाहन चलाना या शांति भंग करने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि त्योहार की आड़ में कानून तोड़ने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles