Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

केलो डैम में डूबने से पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर के पुत्र की मौत 

 

रायगढ़। जिले में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर डीके प्रधान का बेटा सुशांत प्रधान (24) केलो डैम में डूब गया। गोताखोरों ने उसकी लाश बरामद कर ली है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छोटे अतरमुड़ा निवासी सुशांत प्रधान रविवार रात अपने दोस्तों अविनाश सारथी (कोष्टापारा) और पुलेन्द्र सिंह (गोरखा) के साथ कार से केलो डैम घूमने पहुंचा था। डैम पर अविनाश और पुलेन्द्र कार में बैठे रहे, जबकि सुशांत पानी में उतर गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो दोस्तों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी सोमवार सुबह कोतवाली थाने को दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई है। पुलिस, गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से पानी में उसकी तालाश की जा रही थी। इसी दौरान मछली के लगाए जाल में फंस जाने से बॉडी आगे नहीं जा सकी। उसका शव पानी में मिल गया। जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles