रायगढ़ l जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल जहां अपनी कर्मठता, सुस्पष्ट विचारधारा और सकुशल कार्यशैली के लिए जनमानस में विशेष पहचान रखते थे l वहीं वे संकट मोचन हनुमान के अनन्य भक्तों में भी शुमार थे। हनुमान जी के प्रति उनकी आस्था केवल व्यक्तिगत भक्ति तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह उनके सार्वजनिक जीवन, सामाजिक सरोकारों और जनसंपर्क का भी अभिन्न हिस्सा रही। उनकी कर्मठता और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर हज़ारो समर्थक व प्रशंसक आज भी उन्हें दिल से याद करते है l उनकी 5वीं पुण्यतिथि पर धरमजयगढ़, पत्थलगांव, लैलूंगा, घरघोड़ा, तमनार, खरसिया, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, लोइंग, पुसौर, कोड़ातराई, सूपा, चपले, रायगढ़ शहर सहित सैकड़ो मंदिरों में किया गया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सुन्दर कांड पाठ, सहित फल वितरण, स्वच्छता अभियान आदि विविध कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि दिया गया l
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल का मानना था कि हनुमान जी सेवा, शक्ति, साहस और समर्पण के प्रतीक हैं। यही मूल्य वे अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भी उतारने का प्रयास करते रहे। वे प्रत्येक आयोजन, बैठक अथवा जनसंपर्क कार्यक्रम में आमजन से आत्मीय जुड़ाव रखते थे और श्रद्धा के प्रतीक के रूप में लोगों को हनुमान चालीसा भेंट किया करते थे। उनके लिए हनुमान चालीसा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और नैतिक शक्ति का स्रोत थी।
सुन्दर कांड व हनुमान चालीसा के पाठ का हुआ आयोजन
गौरतलब हो कि पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की इसी गहरी श्रद्धा और सरल व्यक्तित्व के कारण वे हर वर्ग में समान रूप से लोकप्रिय रहे। आमजन के सुख-दुख में सहभागी होना, समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके निराकरण के लिए सतत प्रयास करना उनकी कार्यशैली की पहचान रही। जनसेवा को वे अपना धर्म मानते थे और इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते रहे।
स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समर्थकों, चाहने वालों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न धरमजयगढ़, पत्थलगांव, लैलूंगा, घरघोड़ा, तमनार, खरसिया, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, लोइंग, पुसौर, कोड़ातराई, सूपा, चपले, रायगढ़ शहर सहित सैकड़ो मंदिरों में सुन्दर कांड व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आराधना करते हुए दिवंगत जननेता के व्यक्तित्व और कार्यों को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
*रायगढ़ शहर के इन मंदिरो मे हुआ हनुमान चालीसा का वाचन*
रायगढ़ शहर में शाम 6 से 7बजे तक रोशन लाल अग्रवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा का वचन किया गया । जिनमें मुख्य रूप से सुभाष चौक हनुमान मंदिर, बुजी भवन पंचमुखी हनुमान मंदिर, बैकुंठपुर राम मंदिर, ढिमरापुर चौक हनुमान मंदिर, रेलवे बंगला पारा हनुमान मंदिर, चांदमारी पहाड़ हनुमान मंदिर, इंदिरा नगर हनुमान मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, स्टेडियम रोड़ मंदिर कमला नेहरू पार्क हनुमान मंदिर, टी.वी. रोड़ हनुमान मंदिर, एफ.सी.आई. गोदाम हनुमान मंदिर, कान्हा हॉस्पिटल के बगल हनुमान मंदिर, पहाड़ मंदिर स्थिति हनुमान मंदिर अन्य कई स्थानों और मंदिरों में रोशन लाल अग्रवाल के शुभचिंता व आम नागरिकों कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये lकार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनकी हनुमान भक्ति आज भी उनके अनुयायियों को सकारात्मक सोच और समाजसेवा की दिशा में प्रेरित करती है। हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से न केवल उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, बल्कि उनके आदर्शों को जीवित रखने का संदेश भी दिया गया।



