Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में अब मनोरोग चिकित्सक देंगे अपनी सेवाएं

 

रायगढ़। जिला मुख्यालय स्थित बालाजी मेट्रो अस्पताल में अब डॉ. ओम पंडा मनोरोग विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां यह बताना लाजमी होगा कि जिले में लंबे समय से ना तो शासकीय चिकित्सालय में और न ही किसी निजी चिकित्सालय में स्थाई रूप से मनोरोग मरीजों के लिये किसी चिकित्सक की व्यवस्था नही थी। जो भी डॉक्टर आते थे वो रायपुर या अन्य कहीं जिले से लेकिन बालाजी मेट्रो अस्पताल के डायरेक्टर डॉ प्रकाश मिश्रा की पहल पर डॉ ओम पंडा ने अपनी सेवाएं देना शुरू किया है।

इस संबंध में डॉ प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मनोरोग विभाग में डॉ ओम पंडा की नियुक्ति से रायगढ़ जिले में ही नही बल्कि ओडीसा तथा आसपास के जिलों के मनोरोग संबंधी मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बालाजी मेट्रो अस्पताल में हर मर्ज के इलाज के लिये विशेष विशेषज्ञ डाक्टरों की सेवाएं मरीजों के लिये उपलब्ध है और उन्होंने यह भी बताया कि मरीजों को जल्द स्वस्थ्य करने के लिये इलाज के लिये तत्पर डाक्टरो की बडी टीम 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles