Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हाथी प्रभावित बगुंरसिया उपार्जन केन्द्र में सुगमता से हो रही धान की खरीदी, उठाव भी तेज

 

रायगढ़। जिले के हाथी प्रभावित पूर्वांचल के बगुंरसिया उपार्जन केन्द्र में पिछले दिनों के मुकाबले जहां धान की आवक बढ़ने के साथ खरीदी गई धान की मात्रा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अबतक जहां 7 हजार 85 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वहीं धान का उठाव भी तेजी से किया जा रहा है। हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण धान की सुरक्षा के मद्देनजर अबतक 4 हजार 240 क्विंटल धान का उठाव भी कर लिया गया है। गौरतलब है कि पूर्वांचल के बगुंरसिया में हाथियों की आमद लगातार है। बीते मंगलवार की रात तीन हाथियों का झुंड धान खरीदी केंद्र में घुस आया था। जिससे करीब 8-10 क्विंटल धान के नुकसान होने की बात कही जा रही है। रायगढ़ जिले में धान खरीदी केन्द्रों में तेजी से आवक बढ़ने के साथ ही खरीदी की मात्रा में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला मुख्यालय से करीब करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित बगुंरसिया उपार्जन केन्द्र में भी धान खरीदी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। बताया जाता है कि इस उपार्जन केन्द्र में 158 किसानों से 7हजार 85 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। किसानों को धान खरीदी की राशि का लगातार भुगतान भी किया जा रहा है। अबतक एक करोड़ 41 लाख 12 हजार 856 रूपए का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।इस उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी के लिए बारदानों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

कोचियों -बिचौलियों पर कड़ी नजर – इस बार जिला प्रशासन के द्वारा धान खरीदी को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। धान खरीदी केंद्र में नोडल अधिकारी धान उपार्जन केन्द्र में जहां नियमित भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। वहीं धान कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखें हुए हैं। बगुंरसिया उपार्जन केन्द्र के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक आदि नारायण को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बुधवार को मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी के समक्ष गुणवत्ता की जांच कर धान खरीदी की जा रही थी। बताया गया कि नमी मापक यंत्र से किसान के सामने नमी की जांच की जा रही है। धान खरीदी में शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। खरीदी के साथ ही साथ उपार्जन केन्द्र से धान का लगातार उठाव भी किया जा रहा है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles