Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रायगढ़ और धरमजयगढ़ में नए विद्युत संभाग बनाने की तैयारी

 

 

रायगढ़। जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए पावर कंपनी द्वारा जहां रायगढ़ व धरमजयगढ़ में नए संभाग स्थापित करने की तैयारी चल रही है तो वहीं शहर में चार जोन भी बनाया जाएगा, क्योंकि अभी तक दो जोन होने से दायरा काफी बड़ा था जिससे हर हमेशा समस्या होती थी।

उल्लेखनीय है कि शहर सहित जिले के उपभोक्ताओं को विद्युत समस्या दूर करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा विगत लंबे समय से जोन विभाजित करने की मांग चल रही थी, जिसको देखते हुए अब पावर कंपनी द्वारा हरी झंडी दे दी गई है। जिसको लेकर अब विभाग द्वारा तैयारी शुरू हो गई है। इस संंबंध में विभागीय अधिकारियों की मानें तो शहर के अलग-अलग श्रेणियों में कुल लगभग 54000 निम्नदाब विद्युत उपभोक्ता, 56 उच्चदाब विद्युत उपभोक्ता, 33/11 के0व्ही0 के 17 उपकेन्द्र, 1521 ट्रांसफार्मर, 232 कि.मी. 11 के.व्ही. लाइन विद्यमान है। इतनी बड़ी अधोसंरचना की देख-भाल एवं रख-रखाव का काम वर्तमान में केवल दो जोन कार्यालयों से किया जा रहा है। जिसके चलते विद्युत समस्या होने पर जहां विद्युत विभाग के कर्मचारी परेशान होते थे, तो वहीं आम उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, साथ ही बरसात के दिनों में अंधड़ के चलते कहीं पेड़ गिर जाए तो कहीं तार टूट जाने से कई क्षेत्रों में पूरी रात अंधेरा छा जाता था, जिसके चलते कई बार उपभोक्ता आफिस पहुंच कर विरोध करने लग जाते थे, इसी बात को देखते हुए अब पावर कंपनी द्वारा शहर में एक और संभाग बनाने के साथ दो जाने को चार जोन में विभाजित करने का फैसला लिया है। इससे चार जोन में विभाजीत होने के बाद जहां उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द निराकरण होगा तो वहीं संसाधनों का विस्तार भी तेजी से होगा। इसके साथ ही जोन कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर भी सटीक निगरानी रखी जा सकेगी, जिससे कार्यों में कसवाट आएगी।

अब धरमजयगढ़ में भी बनेगा संभाग आफिस

अभी तक पूरा जिला के लिए रायगढ़ में ही संभाग आफिस था, जिसके चलते समस्या होने पर उपभोक्ताओं को रायगढ़ आफिस आना पड़ता था, इसको देखते हुए अब पावर कंपनी द्वारा सुदूर व वनांचल क्षेत्र धरमजयगढ़ में भी एक संभाग आफिस शुरू करने का निर्णय लिया है। यहां संभाग आफिस शुरू होने से धरमजयगढ़ सहित आसपास के कार्य यहीं से हो जाएगा, जिससे लोगों को अब रायगढ़ आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसके लिए अब विभाग से आदेश जारी होते ही इस पर काम भी शुरू करने की चलने लगी है।

 

इन गांव के लोगों को मिलेगा लाभ

धरमजयगढ़ में संभाग आफिस शुरू होने से धरमजयगढ़ के साथ-साथ घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार, कापू, हाटी सहित अन्य क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता को लाभ मिलेगा। इससे अब उनका कार्य धरमजयगढ़ संभाव आफिस से हो जाएगा। साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण भी हो सकेगा।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles