Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Raigarh: मीना बाजार में परोसी जा रही अश्लीलता, बजरंगदल ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

 

रायगढ। शहर में इस बार जन्माष्टमी पर मीना बाजार के आयोजन को लेकर जमकर विरोध हो रहा है। शुक्रवार को बजरंग दल ने जलपरी के नाम पर अर्धनग्न लड़कियों के प्रदर्शन का मुद्दा उठाते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। वहीं निगम के नोटिस का जवाब देने की बजाए प्रबंधकों ने निगम से नोड्यूज दिए जाने की मांग की है। मीना बाजार के आयोजन को लेकर निगम का कहना है कि अभी तक परमिशन नहीं दिया गया लेकिन इसके बावजूद निगम कोई कार्यवाही करना नहीं चाहता। अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए वो सारा ठीकरा जिला प्रशासन के सिर पर फोड़ना चाहता है। निगम के मुताबिक प्रबंधकों ने एसडीएम को

 

अनुमति का आवेदन दिया है। जिसके लिए प्रबंधकों को संबंधित विभागों का नो ड्यूज जमा करना है। निगम ने अभी तक नो ड्यूज जारी नहीं किया। इसके बिना मीनाबाजार के आयोजन की अनुमति नहीं मिल सकती। किन्तु बिना परमिशन के समान डंप कर लगाने की तैयारियां की गई। इधर शुक्रवार को बजरंग दल ने महिला सम्मान को लेकर तीखे तेवर दिखाते हुए तीनों मीना बाजार प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी दी कि वे अश्लीलता का प्रदर्शन करने से बाज आए। वरना बजरंग दल द्वारा व्यापक विरोध किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधकों की होगी। बजरंग दल ने तीनों प्रबंधकों से लिखित में लिया कि वे अपने मीना बाजार में जलपरी नाम के शो का प्रदर्शन नहीं करेंगे।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles