Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस की रात्रि गस्त एक छलावा, एक ही रात में तीन दुकानों में लाखों की चोरी

 

रायगढ़।  कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात चोरों ने एक साथ 3 दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकान की छत तोड़कर भीतर घुसे और गल्ले में रखे कैश लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले अशर्फी देवी अस्पताल रोड स्थित देवसर इलेक्ट्रॉनिक्स में घुसे। यहां से उन्होंने गल्ले में रखे 10 से 15 हजार रुपए कैश चोरी किए और सबूत मिटाने के लिए दुकान का सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए।

इसके बाद चोर बगल की मित्तल मेडिकल में घुसे। यह दुकान काफी समय से बंद थी, जिससे उन्हें ज्यादा सामान नहीं मिल सका। इसके बाद चोरों ने ऑल इज वेल मेडिकल को निशाना बनाया। यहां ऊपर का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और गल्ले में रखे 1 लाख से अधिक कैश चोरी कर फरार हो गए। ऑल इज वेल मेडिकल के सीसीटीवी फुटेज में चार चोर नजर आए हैं। इनमें दो बाहर खड़े दिखाई दिए, जबकि दो भीतर चोरी करते दिखे। रविवार सुबह जब मेडिकल संचालक दुकान पहुंचे, तो सामान बिखरा मिला और चोरी का खुलासा हुआ।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ा, लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles