Monday, February 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सुरेश अग्रवाल मेमोरियल कप पर एमएसपी ग्रुप बनी उपविजेता

 

रायपुर- हीरा ग्रुप रायपुर द्वारा आयोजित सुरेश अग्रवाल मेमोरियल कप 2025–26 का भव्य समापन रामबाग, वहीआईपी रोड स्थित मैदान में एक रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेश की कुल 24 कॉर्पोरेट टीमों ने भाग लिया।

 

फाइनल मुकाबले में एमएसपी स्टील और हीरा ग्रुप की टीम आमने-सामने रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएसपी स्टील की टीम ने 20 ओवर में 142 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हीरा ग्रुप की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी। एमएसपी स्टील की टीम उपविजेता रही।

 

इस टूर्नामेंट में एमएसपी रायगढ़ टीम के कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। टीम का गठन एमएसपी स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री साकेत अग्रवाल एवं कंपनी के सीईओ श्री बी.के. सिंह के निर्देशानुसार किया गया था।

 

टूर्नामेंट के दौरान एमएसपी स्टील टीम ने कुल 8 मैच खेले, जिनमें से 6 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि 2 मैचों में करीबी हार का सामना करना पड़ा। टीम के समग्र प्रदर्शन ने दर्शकों और आयोजकों दोनों को प्रभावित किया।

 

व्यक्तिगत उपलब्धियां (एमएसपी स्टील):

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: सूरज पटेल

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: महेश प्रधान

मैन ऑफ द सीरीज: कमलेश साहू

 

टीम संरचना (एमएसपी स्टील):

टीम कैप्टन – तिलेश रमन

मैनेजर – नरेश प्रधान

कोच – प्रसाद आचार्य

 

मुख्य खिलाड़ी –

समीर प्रधान, विवेक प्रधान, प्रिंस मंडल, सचिन बेरा, महेश प्रधान, विनायक भोई, अभिजीत मोहन, बिरजू गुप्ता, कमलेश साहू एवं एमडी आहिला।

 

इस टूर्नामेंट ने कॉर्पोरेट क्रिकेट को एक नई पहचान दी और खेल भावना, टीम वर्क एवं प्रतिस्पर्धा के उच्च स्तर का प्रदर्शन किया। हीरा ग्रुप की जीत ने उनकी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाया, वहीं एमएसपी स्टील की उपविजेता उपलब्धि ने टीम की प्रतिभा और खेल भावना को उजागर किया।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles