Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

फ्रेंड्स कालोनी के सुने मकान में हुई 60 लाख से अधिक की चोरी, नहीं मिला चोरों का सुराग

 

रायगढ़। शहर के रिहायशी फ्रेंड्स कालोनी के एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने खिडक़ी का ग्रील तोडकर अंदर प्रवेश किया और बेडरूम का ताला तोडकऱ 50 तोला सोना-चांदी के जेवरात सहित करीब दो लाख रुपए से भरा तिजोरी को ही उठा ले गए हैं। घटना की सूचना पर विगत दो दिनों से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ढिमरापुर बाइपास रोड स्थित फ्रेंड्स कालोनी के मकान नंबर-19 निवासी आलोक अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल श्रीराम हाईटेक (फर्नेस प्लांट) का संचालक पुत्र है। जो विगत 27 दिसंबर को अपने मकान में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ रायपुर गया हुआ था, जहां से आलोक अग्रवाल को 29 दिसंबर को वापस रायगढ़ लौटना था, ऐसे में उसने घर में काम करने वाली बाई को फोन से बताया कि वह रायगढ़ आने वाला है, इससे घर की साफ-सफाई कर देना, इससे सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे बाई आलोक अग्रवाल के घर पहुंची और बाहर में लगे ताला को खोलकर दरवाजा खोलने का प्रयास की तो दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला, इससे बाई को लगा की हो सकता है दरवाजा जाम हो गया हो गया होगा, इस कारण नहीं खुला रहा है। इससे उसने आलोक अग्रवाल को दोबारा फोन कर बताई कि दरवाजा नहीं खुल रहा है, इससे अलोक ने बाइ को वहीं रुकने के लिए कहा और अपने रिश्तेदार को भेजा, जिससे रिश्तेदार ने भी दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं खुलने पर उसने मकान का जायजा लेने पीछे तरफ गया तो देखा कि एक खिडक़ी का ग्रील निकला हुआ था, इससे अनहोनी की आशंका पर इसकी जानकारी आलोक अग्रवाल को दिया, जिससे उसके कहने पर उसने खिडक़ी के रास्ते अंदर जाकर देखा तो मेन गेट का दरवाजा अंदर से लॉक था और बेडरूम का ताला टूटा था, साथ ही सारा समान बिखरा हुआ था, जिससे आलोक अग्रवाल के साला ने इसकी जानकारी आलोक के पिता बजरंग अग्रवाल को दिया, जिससे बजरंग अग्रवाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया, इससे पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को सील करते हुए चोरों की तलाश में जुट गई।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles