Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

14 अक्टूबर को गारे पेलमा सेक्टर 1 कोयला खदान की जनसुनवाई रद्द करने युवा कांग्रेस का विरोध, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

 

रायगढ़। आगामी 14 अक्टूबर को गारे पेलमा सेक्टर 1 कोयला खदान की जनसुनवाई रद्द करने स्थानीय युवाओं ने लैलूंगा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभात पटनायक के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय रहे उपस्थित।

आगामी 14 अक्टूबर को तमनार में निर्धारित की गई गारे पेलमा सेक्टर 1 कोयला खदान की जनसुनवाई जिसमें 3020 हैक्टेयर भूमि और दर्जनों गांव उजाड़े जायेंगे, हजारों पेड़ काटे जाएंगे और हजारों की संख्या में परिवार प्रभावित होंगे।

रायगढ़ जिला और तमनार क्षेत्र उद्योगों और खदानों के द्वारा पर्यावरण प्रदूषण का रोगी बन चुका है जिस तरह से उस क्षेत्र को उजाड़ा जा रहा है आने वाले समय में जंगल,जानवर और इंसान वहां विलुप्त हो जाएंगे,

उद्योग धंधे के आड़ में पूंजीपति लोग अपना विकास कर रहे है और ग्रामीणों की जिंदगी बर्बाद कर रहे है कोयले का प्रदूषण वहां का इंसान झेल रहा है और मजबूत बाहरी लोग हो रहे है पूंजी पतियों और उद्योग पतियों का अत्याचार बढ़ता जा रहा है और हम अपना जल जंगल जमीन लूटने नहीं देंगे

इसीलिए हमारी मांग है कि तत्काल इस जनसुनवाई को निरस्त किया जाए अन्यथा उग्र विरोध के लिए तैयार रहे जिसकी सारी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने में एन एस यू आई के लैलूंगा विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर बैरागी सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles