Sunday, January 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोतवाली क्षेत्र में टीचर के घर से 2 लाख के जेवरात की चोरी, बगल के घर का भी ताला टूटा, एफआईआर दर्ज

 

रायगढ़। एक शिक्षिका के घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर की अलमारी में रखे करीब 2 लाख रुपये के जेवरात को चोरों ने मौका पाकर पार कर दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक रामभांठा जवाहर नगर की रहने वाली आशा भगत (34) गेरवानी हाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर हैं। 22 दिसंबर को आशा और उनकी मां पार्वती जशपुर गई थी। घर के बगल में किराए पर रहने वाले अनिल कुजूर और उनका परिवार भी 26 दिसंबर को घर में ताला लगाकर गृह ग्राम बगीचा गया था। जब पार्वती जशपुर से लौटी, तो उन्होंने देखा कि घर का मेन गेट टूटा हुआ था। अंदर जाकर पता चला कि अलमारी का ताला भी तोड़ दिया गया है और उसमें रखा सोने का हार, चांदी का पायल, झुमका, स्मार्ट वॉच समेत करीब 2 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए हैं।

बगल के घर का भी ताला टूटा मिला

आसपास तलाश करने पर कुछ भी नहीं मिला और बगल में रहने वाले अनिल कुजूर के घर का ताला भी टूटा हुआ था। तब आशा को समझ में आया कि किसी अज्ञात चोर ने चोरी की है। इसके बाद आशा भगत ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305-बीनएनएस और 331(4)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles