Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ग्राम बरपाली में एनआर ग्रुप के इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल का शुभारंभ आज, कलेक्टर एसपी होंगे मुख्य अतिथि

 

आगाज़ न्यूज/रायगढ़। एनआर ग्रुप द्वारा ग्राम बरपाली में एनआर पब्लिक स्कूल का संचालन शुरू किया जा रहा है।

बुधवार को इस इंग्लिश मीडियम स्कूल का भव्य शुभारंभ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह के करकमलों से होगा। जिले में औद्योगिक घराने के रूप में स्थापित एनआर ग्रुप अब शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहा है। ग्राम बरपाली में एनआर पब्लिक स्कूल का बुधवार से शुभारंभ होगा। बुधवार की सुबह 10 बजे रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशि मोहन सिंह एवं एनआर ग्रुप के चेयरमैन नंदकिशोर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में स्कूल का शुभारंभ किया जावेगा।

 

इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। एनआर पब्लिक स्कूल इंग्लिश मीडियम है। इस स्कूल के संचालन से शहर के अलावा बरपाली व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। गौरतलब है कि रायगढ़ का एनआर इस्पात सदैव सामाजिक विकास और जनहित के कार्यों के लिए अग्रणी रहा है, और इसी सेवा भावना की अगली कड़ी के रूप में इस स्कूल का निर्माण कराया गया है।

 

एनआर इस्पात समूह के बारे में यह सर्वविदित है कि यह प्लांट केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इससे पूर्व चिकित्सा के क्षेत्र में भी एनआर ग्रुप ने सराहनीय योगदान देते हुए कई बड़े कार्य किए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकी हैं। अब शिक्षा के क्षेत्र में समूह के इस ठोस कदम से न केवल बच्चों का भविष्य संवरेगा, बल्कि क्षेत्र के शैक्षणिक स्तर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles