रायगढ़ :- जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए तीसरे बजट को ऐतिहासिक बताते हुई कहा पहले पेश किये बात में ज्ञान का समावेश रहा दूसरे बजट में ज्ञान के साथ गति को शामिल किया गया और अब तीसरे बजट में ज्ञान गति के साथ साथ साय सरकार का विकास के प्रति ठोस संकल्प की झलक भी नजर आ रही है। इस बजट में संकल्प की अवधारणा को परिभाषित करते हुए भाजपा नेता अरुण धर दीवान ने कहा कि बजट में समावेशी विकास,अधोसंरचना,निवेश,कुशल मानव संसाधन,अंत्योदय,लाइवलीहुड,पालिसी से परिणाम तक समग्र विषयों के क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। यह बजट हर छत्तीसगढ़ वासी को लाभ पहुंचाएगा। वर्ष 25-26 की तुलना में 12.4% वृद्धि के साथ यह बजट 7,09,553 करोड़ रुपए का है। 10.07% की वृद्धि के साथ प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपए अनुमानित है।बजट के आंकड़े बताते है कि व्यय में वृद्धि प्राप्तियों के अनुरूप संतुलित है। बजट की अवधारणा SANKLP पर आधारित है जिसमें S का अर्थ समावेशी विकास, A का अर्थ अधोसंरचना, N का अर्थ निवेश,
K का अर्थ कुशल मानव संसाधन, A का अर्थ अन्त्योदय,L का अर्थ लाईवलीहुड ,P का अर्थ पॉलिसी से परिणाम तक है।
बजट में कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रु., महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रु., शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान भारत के लिए 1500 करोड़ रु., राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 2000 करोड रुपए, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण योजना हेतु 265 करोड़ रु., मुख्यमंत्री पेंशन योजना हेतु 450 करोड़ रु., राष्ट्रीय विद्या पेंशन योजना हेतु 400 करोड़ , पीएम जनमन योजना के लिए 720 करोड़ ., लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 9450 करोड रुपए के प्रावधान के साथ ही अधोसंरचना विकास के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 9,450 करोड ., जल संसाधन विभाग अंतर्गत 3,500 करोड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत लगभग 4,000 करोड़ , ग्रामीण विकास हेतु लगभग 3000 करोड़ ., नगरीय विकास हेतु 2150 करोड़ ., राज्य राजधानी क्षेत्र के लिए 68 करोड़ ., द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 करोड़ ., पहुंच विहीन ग्रामों पुल एवं सड़कों के निर्माण के लिए 50 करोड़., बिलासपुर, अंबिकापुर एवं जगदलपुर हवाई अड्डों के अधोसंरचना विकास हेतु 80 करोड़ रुपए, 90 नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों के लिए 100 करोड रु., प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए 400 करोड़ रु., नगर निगमों में अधोसंरचना विकास हेतु 750 करोड़ रु., स्टेडियमों के विकास हेतु 70 करोड रु. और पीएसीएस में नए गोदामों के निर्माण हेतु 180 करोड रु. का का प्रावधान किया गया है। यह बजट स्पष्ट कर रहा है कि विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर लोगों के जीवन स्तर में संकल्प के साथ सुधार ला रहा है।
*रायगढ़ की मिली प्राथमिकता*
जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा विधायक ओपी चौधरी यह बात नहीं भूलते कि उनकी बड़ी जीत में रायगढ़वासियों की अहम भूमिका है।रायगढ़ की दशा दिशा बदलने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे। रायगढ़ में विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त ओपी के सार्थक प्रयासों का परिणाम है।महाविद्यालय, बलौदाबाजार तथा किरोड़ीमल महाविद्यालय, रायगढ़ को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन करने के लिए चयनित किया है, जिसके लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। रायगढ़ में नवीन सीजीआईटी (छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग की बेटियों के लिए रायपुर में 200 सीटर अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्टमैट्रिक छात्रावास तथा मनेन्द्रगढ़ एवं रायगढ़ में 100-100 सीटर अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्टमैट्रिक छात्रावास के लिए बजट में प्रावधान किया है।


